हांसी जिले में जींद बाईपास पुल के पास हाईवे की सफाई कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रणबीर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रणबीर मुंढाल खुर्द का रहने वाला था। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। डिवाइडर पर सफाई करते वक्त गाड़ी ने मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम की है। रणबीर जींद बाईपास पुल के पास एक होटल के नजदीक हाईवे के डिवाइडर पर सफाई कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रणबीर बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 3 भाइयों में एक ही बचा रणबीर की मौत से परिवार को गहरा झटका लगा है। वह 3 भाइयों में से एक था। करीब 4 साल पहले उसके एक भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसकी 2 बहनें शादीशुदा हैं। परिवार में करीब 15 दिन पहले ही बहन के बेटे की भी मौत हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस परिवार के सदस्यों के अनुसार, रणबीर अविवाहित था। वह हाईवे की सफाई का काम करके परिवार की मदद करता था। उसके पिता बीमार रहते हैं, इसलिए रणबीर ही अपने माता-पिता का मुख्य सहारा और परिवार में कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन और ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
हांसी में युवक को गाड़ी ने कुचला, मौत:हाईवे पर सफाई करते वक्त हादसा, बीमार माता-पिता का सहारा था
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.