Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 71 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹130,548 +0.34% Silver ₹/kg ₹190,829 +0.75% Crude \$ 89.22 -3.93% India A 310/9 & 167/10 * v Australia A 173/4 & 358/10 ISTLive

पेट चीरकर आंतें-लीवर निकालने वाली पत्नी नहीं गिरफ्तार:राजेश मर्डर केस, बोर्ड ने अनफिट बताया; कुरुक्षेत्र LNJP में चलेगा इलाज

कुरुक्षेत्र में राजेश की हत्या करने और उसके शरीर से आंतें, किडनी और लीवर का हिस्सा निकालने का राज अभी राज ही रहेगा, क्योंकि आरोपी पत्नी विमला की अभी गिरफ्तारी नहीं होगी। 21 अगस्त की वारदात के बाद से अस्पताल में भर्ती विमला को 6 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने फिलहाल पुलिस पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए अनफिट माना है। डॉक्टरों के मुताबिक उसका इलाज अभी करीब एक महीने तक चलेगा। इलाज पूरा होने के बाद मेडिकल बोर्ड उसकी हालत की दोबारा जांच करेगा। उसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि उसे अभी और इलाज की जरूरत है या वह पुलिस की पूछताछ के लिए फिट है। यानी फिलहाल इस हत्याकांड में पुलिस को विमला से पूछताछ के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 21 अगस्त को हुई थी वारदात 21 अगस्त को पिहोवा रोड इलाके में राजेश की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद विमला करीब 3 से 4 घंटे तक पति के शव के पास ही बैठी रही। इस दौरान उसने शव के पेट में चीरा लगाया और शरीर के अंदर से अंग निकालने शुरू कर दिए। शाम के समय पड़ोसी को कमरे से चीख सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो राजेश का शव पड़ा था। विमला अपने पति राजेश का पेट चीरकर उसमें उसे आंतें निकाल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी को देखकर विमला ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गिरने से उसकी कमर में गंभीर चोट आई और रीढ़ की तीन मणके टूट गए थे। तभी से उसका इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम में खुला अंग गायब होना राजेश के पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े 3 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा मिला था। उसकी आंतें शव के साथ नहीं थीं। जांच में दाहिनी किडनी और लीवर का करीब आधा हिस्सा भी शरीर में नहीं मिला। पुलिस ने मौके से तीन चाकू बरामद किए थे। बरामद अंगों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस के पास भी जवाब नहीं राजेश की हत्या क्यों की गई, इसका जवाब पुलिस को अभी तक नहीं मिला है। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि हत्या के बाद विमला ने उसके शरीर से आंतें, किडनी और लीवर का हिस्सा क्यों निकाला? इन अंगों को निकालने के पीछे उसका मकसद क्या था? पुलिस ने पहले दंपती के बीच विवाद, विमला के व्यवहार और मानसिक हालत समेत कई पहलुओं पर जांच की। लेकिन अभी तक हत्या और अंग निकालने की पक्की वजह सामने नहीं आई है। पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसे हत्या की वजह नहीं माना है। पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच कर रही है, क्योंकि विमला का पड़ोसी रिंकू झांड-फूंक की बात शिकायत में कह चुका है। विमला के बयान के बिना अटकी जांच इस मामले में पुलिस के लिए विमला से पूछताछ सबसे अहम है। वही बता सकती है कि 21 अगस्त को राजेश के साथ क्या हुआ, हत्या के बाद वह कई घंटे शव के पास क्यों बैठी रही और शरीर से अंग निकालने के पीछे उसका क्या मकसद था। लेकिन अभी उसकी मेडिकल हालत पुलिस पूछताछ की इजाजत नहीं देती। 6 डॉक्टरों के बोर्ड ने उसे अनफिट घोषित किया है।