Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 62 Nifty 22,749.75 -0.02% Sensex 73,598.67 -0.01% Bank Nifty 53,974.90 -0.72% USD-INR 95.11 +0.00% Gold ₹/10g ₹124,151 -0.35% Silver ₹/kg ₹165,742 -0.57% Crude \$ 101.29 +1.39% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत:फरीदाबाद में मकान की छत पर खेल रहा था, शोर नहीं सुनने पर दौड़े परिजन

फरीदाबाद शहर के जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे आर्यन की मौत हो गई। हादसे के समय बच्चे की मां घर के ऊपर वाले कमरे में काम कर रही थी, जबकि उसके पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रहे है। मृतक आर्यन की दादी मीना ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। खेलते हुए वह बाथरूम के पास रखी पानी की बाल्टी की तरफ चला गया। जहां पर वह बाल्टी के अंदर मुंह की तरफ से गिर गया। पानी में पानी भरा हुआ था। जिससे पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सरकारी अस्पताल से किया रेफर बच्चे की दादी ने बताया कि जब बच्चे का कोई शोर नहीं सुनाई दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा, तो आर्यन पानी की बाल्टी में था। परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन आर्यन को एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ईएसआईसी अस्पताल में रखा शव संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मुजेसर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।