अमृतसर के लॉरेंस रोड पर पंजाब पुलिस के ASI को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे में एएसआई पवन कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सामने आई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस की ओर से एक मोटरसाइकिल को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई मोटरसाइकिल को पकड़ते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी तेज बाइक और गाड़ी से जबरदस्त टक्कर होने से एएसआई पवन सड़क पर गिर जाते हैं। घायल एएसआई अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मचारियों की मदद से एएसआई पवन कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और घटनास्थल के आसपास की जानकारी के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा सकती है, ताकि घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके।
अमृतसर में ASI को गाड़ी-बाइक ने मारी टक्कर, CCTV:मोटरसाइकिल पकड़ते समय हुआ हादसा; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.