अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता तलबीर सिंह गिल ADCP श्रीवेनेला से भिड़ गए। उन्होंने ADCP से कहा कि आप मुझे कह रहे हो कि तुझे अंदर दे दूंगा। तेरे जैसे मैंने 50 एसपी देखे हैं। इस बहस का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह कुर्सी पर बैठने की कोशिश करते वक्त अचानक गिरते नजर आए। तलबीर सिंह गिल आप के मजीठा के इंचार्ज हैं। वह 5 सितंबर की रात को थाना सदर में घोषित अपराधी (PO) को छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। ADCP श्रीवेनेला ने बताया कि पुलिस ने गैर-जमानती मामले में PO को गिरफ्तार किया था और उसे रिहा करने की मांग की गई थी। ADCP के अनुसार, स्थिति स्पष्ट होने के बाद तलबीर गिल ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि ऐसे व्यक्ति के पीछे नहीं आना चाहिए और उसकी सिफारिश नहीं करनी चाहिए। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…
‘तेरे जैसे 50 SP देखे, मुझे अंदर करेगा’:अमृतसर में ADCP से भिड़े AAP नेता, आरोपी को छुड़ाने पहुंचे थे
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.