Chandigarh Daily 29°C Clear AQI 68 Nifty 23,431.50 -0.86% Sensex 74,764.23 -1.08% Bank Nifty 56,295.60 -0.85% USD-INR 95.09 -0.04% Gold ₹/10g ₹136,300 -0.05% Silver ₹/kg ₹208,135 -0.83% Crude \$ 96.07 +0.02% Bangladesh Women v India WomenISTLive

लुधियाना में पुलिस टीम पर हमला:दो बेटियों समेत ससुर पर केस, पुलिसकर्मियों से की हाथापाई

लुधियाना के जस्सियां रोड स्थित गुरनाम नगर में पुलिस रेड के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब एक वांछित आरोपी को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाने के बाद उसके परिजनों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर पुलिस वाहन को घेर लिया । आरोप है कि लोगों ने वाहन के आगे स्कूटर खड़ा कर रास्ता रोक दिया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसी दौरान पुलिस वाहन की पिछली खिड़की खोलकर आरोपी को जबरन बाहर खींच लिया गया और वह मौके से फरार हो गया। मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने डिवीजन नंबर-4 थाने में तैनात ASI अमरीक सिंह की शिकायत पर विक्की हथौड़ी, उसकी दो बेटियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। फरार आरोपी की पहचान विक्की के दामाद शुभम उर्फ गोरू के रूप में हुई है। मारपीट के केस में आरोपी की तलाश में पहुंची थी पुलिस ASI अमरीक सिंह के मुताबिक, 6 सितंबर को वह SI जीवन सिंह और तीन सीनियर कांस्टेबलों के साथ डिवीजन नंबर-4 थाने में दर्ज मारपीट के मामले की जांच के लिए गुरनाम नगर स्थित विक्की हथौड़ी के घर पहुंचे थे। पुलिस को सूचना थी कि मामले का आरोपी शुभम उर्फ गोरू अपने साथियों के साथ घर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घर को घेरकर गेट खटखटाया। अंदर मौजूद महिलाओं ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं है। इसी दौरान विक्की हथौड़ी भी बाजार की तरफ से वहां पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसका दामाद घर के अंदर नहीं है। छत से कूदकर भागे तीन युवक FIR के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी के बीच घर की छत से तीन युवक पड़ोसी मकान की छत पर कूदकर पीछे वाली गली की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान शुभम उर्फ गोरू, गौतम और मानव के रूप में हुई। तीनों को पुलिस वाहन में बैठा लिया गया था । पुलिस वाहन के आगे स्कूटर लगाकर रास्ता रोका आरोप है कि इसके बाद विक्की हथौड़ी, उसकी दो बेटियां और कुछ अन्य लोग पुलिस वाहन के आसपास जमा हो गए। इनमें से एक बेटी शुभम की पत्नी बताई गई है। भीड़ ने पुलिस वाहन के आगे स्कूटर खड़ा कर रास्ता रोक दिया। मौके पर डिवीजन नंबर-4 थाने के SHO भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर रास्ता खाली करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई। शुभम की पत्नी ने खुद को ब्लेड मारने का लगाया आरोप पुलिस शिकायत के मुताबिक, शुभम की पत्नी ने कथित तौर पर अपने हाथ पर किसी धारदार वस्तु से वार कर लिया, जिससे खून निकलने लगा। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीछे की खिड़की खोलकर आरोपी को खींच लिया FIR के अनुसार, इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस वाहन की पिछली खिड़की खोल दी। इसके बाद शुभम उर्फ गोरू को अंदर से जबरन बाहर खींच लिया गया। मौका पाकर शुभम वहां से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने घटना की वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सरकारी ड्यूटी कर रही पुलिस टीम के साथ विक्की हथौड़ी, उसकी दोनों बेटियों और अन्य लोगों ने धक्का-मुक्की व हाथापाई की तथा आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने में मदद की। इन धाराओं में केस दर्ज थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामले में BNS की धाराओं 132, 221, 121(1), 351(3), 190, 191(3) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार शुभम उर्फ गोरू समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.