Chandigarh Daily 30°C Clear AQI 106 Nifty 23,236.25 +0.51% Sensex 74,310.39 +0.41% Bank Nifty 56,172.80 +0.68% USD-INR 95.93 +0.08% Gold ₹/10g ₹134,542 +0.68% Silver ₹/kg ₹200,762 +1.94% Crude \$ 104.63 -1.13% ISTLive

हिसार जिला अटार्नी के बेटे की मौत:श्रीलंका घूमने गया था, समुद्र में राफ्टिंग के दौरान डूबा; 2 दोस्त भी गंभीर

हिसार के जिला अटार्नी (DA) सुनील परुथी के 25 वर्षीय बेटे समृद्ध परुथी की सोमवार को श्रीलंका में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। उसके दो दोस्त भी गंभीर हैं। हादसे की सूचना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे परिवार को मिली। उस समय सुनील परुथी कोर्ट में मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार फ्लाइट से श्रीलंका के कोलंबो पहुंच गए। 9 सितंबर को दोस्तों के साथ श्रीलंका गया था जिला बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने बताया कि समृद्ध 9 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गया था। उसकी 16 सितंबर को वापस हिसार लौटने की योजना थी। सोमवार को समुद्र में राफ्टिंग के दौरान हादसा हुआ। दो दोस्त भी समुद्र में डूबे, हालत गंभीर समृद्ध के साथ मौजूद दो अन्य दोस्त भी समुद्र में डूब गए थे। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद समृद्ध को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिसार बार एसोसिएशन ने जताई संवेदना हादसे की सूचना सोमवार दोपहर बाद हिसार कोर्ट परिसर में एडवोकेट्स के पास पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जिला अटार्नी सुनील परुथी के प्रति संवेदना जताई। बार प्रधान बोले- दुख की घड़ी में परिवार के साथ प्रधान प्रदीप बाजिया ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला बार एसोसिएशन पूरी तरह सुनील परुथी और उनके परिवार के साथ खड़ी है। परिजनों के श्रीलंका पहुंचने के बाद वहां जरूरी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद समृद्ध का शव हिसार लाया जाएगा।