पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने सीनियर सेकेंडरी स्तर पर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए विषय और स्ट्रीम (संकाय) चयन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेशों के तहत 11वीं कक्षा पास करने के बाद 12वीं में विषय या स्ट्रीम बदलने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा में वही स्ट्रीम और विषय पढ़ने होंगे, जिनका अध्ययन उन्होंने 11वीं कक्षा में किया है। इस फैसले का सीधा असर पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों पर पड़ेगा। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में सर्वसम्मति से पारित इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड का मानना है कि इस कदम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों का बुनियादी आधार मजबूत बनेगा। PSEB बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में लिए गए फैसले… 12वीं में स्ट्रीम बदलाव पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक के दौरान इस बात पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि कई छात्र 11वीं में साइंस या अन्य कठिन स्ट्रीम चुनने के बाद 12वीं कक्षा में आर्ट्स या कॉमर्स में ट्रांसफर ले लेते थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 11वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम निरंतरता और एक-दूसरे के जुड़ाव के साथ तैयार किया जाता है। यदि कोई विद्यार्थी 11वीं में किसी विषय का आधारभूत ज्ञान प्राप्त नहीं करता और सीधे 12वीं में वह विषय पढ़ता है, तो उसे उस विषय की पूरी समझ विकसित नहीं हो पाती। इसके साथ ही बोर्ड ने इस धारणा को भी खारिज किया कि ह्यूमैनिटीज या कॉमर्स स्ट्रीम किसी भी मायने में साइंस स्ट्रीम से कमतर हैं।
11वीं पास कर स्ट्रीम नहीं बदल सकेंगे पंजाब के स्टूडेंट:30 सितंबर तक करें बदलाव, PSEB ने कहा- सब्जेक्ट बदलने से नॉलेज डेवलप नहीं होती