Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 75 Nifty 23,446.80 +0.14% Sensex 74,828.25 +0.40% Bank Nifty 56,548.90 +0.14% USD-INR 95.73 +0.00% Gold ₹/10g ₹133,173 +0.20% Silver ₹/kg ₹198,687 -0.63% Crude \$ 91.33 -0.90% India A 334/10 v Australia A 171/10 *ISTLive

कैथल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:गर्दन धड़ से अलग, पहचान नहीं हुई; आसपास के थानों को भेजी सूचना

कैथल शहर में सुभाष नगर के पास ट्रेन से कटने के कारण करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रेन का पहिया उसकी गर्दन के ऊपर से निकल गया, जिससे गर्दन धड़ से अलग हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। आसपास के लोगों ने जैसे ही इस हादसे को देखा तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जीआरपी की टीम उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला जीआरपी चौकी के इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे कुरुक्षेत्र से जींद व रोहतक होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में कोई युवक आ गया है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। जब उसकी जांच पड़ताल की गई, तो कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। इस संबंध में जीआरपी की टीम ने आसपास के सभी थाने चौकियों को सूचना भेज दी है। मृतक के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पहचान का प्रयास जारी उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा। अगर पहचान होती है तो इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा, नहीं तो सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इसका संस्कार करवा दिया जाएगा। सीआरपी टीम मामले की आगामी जांच और युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।