जालंधर में चालान काटने के दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवक का आरोप है कि वह पुलिसकर्मियों की चालान काटने की कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक मुलाजिम ने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पठानकोट चौक का है। युवक के मुताबिक, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पुलिसकर्मी के हाथ से आरसी लेने की कोशिश की थी। युवक ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। उसने बताया कि वह राजस्थान समेत कई राज्यों में घूमकर आया है, लेकिन जालंधर में उसका चालान काट दिया गया। सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा युवक युवक ने कहा कि आप देख ही रहे हो, लड़के को बिना किसी बात के इन्होंने थप्पड़ मारा है। चलो, इनको नहीं पता था कि मैं वीडियो बना रहा हूं। मैं भी पूरी गुजरात होकर आया हूं, राजस्थान होकर आया हूं। 3 हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर आया हूं, पर चालान कहां आकर हुआ। युवक ने कहा कि वह पुलिस के इस व्यवहार को लेकर सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस ने अभी तक वायरल वीडियो पर कोई सफाई नहीं दी है। एक दिन पहले महिला SHO की बहस का वीडियो सामने आया था एक दिन पहले जालंधर के कपूरथला चौक के पास टूल्स डिस्ट्रीब्यूटर गोल्डन टूल्स पर थाना-2 की SHO अनु और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया था। दोनों के बीच काफी देर तक बहस चली थी। इस दौरान डिस्ट्रीब्यूटर ने CP से इस संबंध में मिलने और पुलिस कार्रवाई की शिकायत करने की बात कही थी। 5 महीने पहले प्रेग्नेंट महिला को ले जाती गाड़ी रोक ली थी जालंधर पुलिस का एक ऐसा ही वीडियो 5 महीने पहले भी सामने आया था। तब शहर के एपीजे कॉलेज के पास पुलिस और एक टैक्सी ड्राइवर भिड़ गए थे। टैक्सी ड्राइवर गंभीर हालत में अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था, लेकिन नाके पर तैनात पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट न लगाने की बात कहकर उसे रोक लिया था। करीब 1 घंटे तक दोनों में बहस होती रही। पति दर्द से कराह रही पत्नी की मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाता रहा और मिन्नतें करता रहा, लेकिन नाके पर खड़े पुलिसकर्मी ने उसे जाने नहीं दिया। आरोप है कि पुलिस की इस देरी की वजह से बच्चे की जान तक खतरे में पड़ गई थी। पीड़ित का आरोप था कि नाके पर तैनात दो मुलाजिमों ने शराब पी रखी थी और वे बात करने की स्थिति में भी नहीं थे। जब वह पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगा तो वे मौके पर अपनी चाबियां और गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे।
- Next हिमाचल में हिमुडा CEO की नियुक्ति रद्द, सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- अपात्र इंजीनियर को तैनाती; दो हफ्ते में पात्र अधिकारी चुनने के आदेश
- Previous जालंधर में हॉकी स्टेडियम को लेकर कंट्रोवर्सी:कांग्रेस का दावा- MLA परगट सिंह की ग्रांट से बना मैदान, उद्घाटन AAP हलका इंचार्ज ने किया
Recent Posts
- कनाडा में पंजाबी मूल का पुलिस अधिकारी काल दोसांझ गिरफ्तार:धोखाधड़ी, चोरी और विश्वासघात सहित दर्जनों गंभीर आरोप, वकील बोले-आरोप तय होने तक निर्दोष
- Haryana govt transfers 29 IPS officers, one HPS officer
- PM मोदी साफ करें ‘दिमागी नक्सल’ का मतलब:कैप्टन बोले-नक्सल शब्द का इस्तेमाल हल्के में न हो; राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक आजादी दोनों जरूरी
- हिमाचल में हिमुडा CEO की नियुक्ति रद्द, सरकार को झटका:हाईकोर्ट ने कहा- अपात्र इंजीनियर को तैनाती; दो हफ्ते में पात्र अधिकारी चुनने के आदेश
- जालंधर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO:चालान काटने पर हंगामा, RC छीनने पर मारा; एक दिन पहले महिला SHO की हुई थी बहस