Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 55 Nifty 24,536.60 +2.40% Sensex 79,310.01 +2.60% Bank Nifty 57,773.65 +3.33% USD-INR 94.47 -0.17% Gold ₹/10g ₹125,585 +1.52% Silver ₹/kg ₹160,755 +1.24% Crude \$ 89.34 +1.38% Chhattisgarh 254/10 & 284/10 v Hyderabad (India) 280/10 & 259/9 *ISTLive

जालंधर में रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, 5 घंटे तक वनकर्मियों व लोगों को छकाने के बाद आया काबू

 

 

 

 

शहर में सोमवार को सांभर (हिरन) रिहायशी इलाके में घुस गया। जिसे पकड़ने में 5 घंटे तक वन विभाग के कर्मचारी व लोग पीछा करते रहे। सांभर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। हर कोई उसे देखने और पकड़ने में जुट गया। बचाव के चक्कर में सांभर ने एक दुकान का शीशा भी तोड़ दिया। आखिरकार एक दुकान में घुसने के बाद उसे लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। हालांकि, घबराहट में भागने की वजह से सांभर को काफी चोटें भी लगी। जंगलात कर्मी अब उसे अपने साथ ले गए हैं।

READ MORE >>

Source: Chandigarh News