Chandigarh Daily 20°C Overcast AQI 52 Nifty 22,520.45 +1.30% Sensex 72,472.33 +1.23% Bank Nifty 55,256.65 +1.36% USD-INR 96.73 -0.05% Gold ₹/10g ₹131,124 +1.43% Silver ₹/kg ₹189,855 +2.73% Crude \$ 91.85 +0.39% India v West IndiesISTLive

इनेलो नेता ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा, बोले- 26 जनवरी तक कृषि कानून वापस न हुए तो इसे स्वीकार कर लें

 

हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय सिंह चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पास इस्तीफा भिजवा दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि 26 जनवरी तक केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तो हरियाणा विधानसभा से उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

शनिवार को इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा देने का ऐलान किया था। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर केंद्र सरकार ने 26 जनवरी तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो वह किसानों के समर्थन में 27 जनवरी को हरियाणा विधानसभा की सदस्‍यता से इस्तीफा दे देंगे।

अभय चौटाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह प्रदेश भर में कृषि कानूनों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। कानूनों को बनाने से पहले केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से राय लेना जरूरी नहीं समझा।

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचने के लिए GST में संशोधन कर सकती है, लेकिन किसानों की मांग होने के बावजूद कृषि कानूनों को रद नहीं किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ गलत कर रही है और मैं इसके खिलाफ हूं। अगर सरकार किसानों की बात नहीं मानती तो मैं पद छोड़कर उनके साथ धरने पर बैठूंगा।

 

READ MORE >>

 

Source: Hariyana News