Chandigarh 27°C AQI 71 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,891.35 -0.10% Sensex 76,573.48 +0.00% Bank Nifty 57,416.00 +0.43% USD-INR 94.48 -0.50% Gold ₹/10g ₹136,134 +1.52% Silver ₹/kg ₹201,520 +1.34% Crude \$ 91.49 +0.53% Hong Kong Women v India WomenISTLive

झज्जर सड़क हादसे में पति की मौत; पत्नी गंभीर:दंपती की बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झज्जर में पशुचारा लेकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को बाबरा और सुलौधा गांव के बीच ड्रेन नंबर-8 के पास काले रंग की अज्ञात स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 53 वर्षीय विजय पुत्र शीशराम निवासी सुलौधा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल नीतू का परिजन रेवाड़ी के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, काले रंग की स्कॉर्पियो में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर ने बाइक को एक बार नहीं, बल्कि दो बार टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद विजय और नीतू सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल पत्नी ने भी लगाया आरोप घायल नीतू ने भी आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को दो बार टक्कर मारी। जिसके बाद दोनों सड़क पर गिर गए। घटना में विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस की जांच शुरू, CCTV खंगाले जा रहे सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर घटना को सड़क हादसा माना है। वहीं, मृतक के परिजन इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस अब आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज के साथ अन्य संभावित साक्ष्य जुटा रही है, ताकि स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान हो सके। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हादसे के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।