Chandigarh 28°C AQI 71 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,904.10 -0.04% Sensex 76,512.18 -0.08% Bank Nifty 57,433.65 +0.46% USD-INR 94.49 -0.50% Gold ₹/10g ₹135,986 +1.40% Silver ₹/kg ₹201,226 +1.19% Crude \$ 91.62 +0.67% Hong Kong Women v India WomenISTLive

रेवाड़ी में ऑटो-कार की भिड़ंत, 12 छात्राएं घायल:3 की हालत गंभीर, PGI रोहतक रेफर; कॉलेज से बस स्टैंड जाते वक्त हादसा

रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद पलटा ऑटो जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेक्टर-18 महिला कॉलेज से ऑटो छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो की टक्कर मार से हो गई। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी करीब 12 छात्राएं घायल हो गई। जिनमें मुस्कान , कशिश, पिंकी, कुमकुम, मोनिका, सोनिया और चिनाया इत्यादि शामिल है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं