Chandigarh 27°C Clear AQI 55 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹137,183 +2.31% Silver ₹/kg ₹203,326 +2.26% Crude \$ 92.28 +1.40% Hong Kong Women v India Women 44 *ISTLive

पूर्व डिप्टी मेयर के साले को चाकू घोंपने वाला गिरफ्तार:हिसार कोर्ट में आज पेश करेगी पुलिस; 6 धाराओं में FIR

हिसार शहर के प्रताप नगर में बुधवार को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन के साले मोहित हिंदुजा के पेट में चाकू घोंप दिया था। पुलिस ने मामले में मौके से ही पड़ोसी जगदीप उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब मामले में घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 109(1), 115, 118(1), 126, 296, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसमें वारदात के संबंध में गहराई से पूछताछ की जाएगी और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत दूसरे तथ्यों की जांच की जाएगी। वहीं घायल मोहित का हिसार के सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से जुड़ी अलग-अलग तस्वीरें… जानिए क्या था पूरा मामला… ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई : जानकारी के मुताबिक, जगदीप उर्फ जीतू ने अपने घर पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए रास्ता खाली करवाने के लिए उसने मोहित हिंदुजा के घर की घंटी बजाई। उस समय मोहित की पत्नी बाहर आईं और उन्होंने जगदीप से कहा कि वह गाड़ी की चाबी दे देती हैं, वह गाड़ी हटा लें, क्योंकि घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। गाड़ी हटाने से मना किया : आरोप है कि जगदीप ने गाड़ी हटाने से मना कर दिया और कहा कि गाड़ी मोहित खुद हटवाए। इसके बाद मोहित की पत्नी ने फोन कर अपने पति को मौके पर बुलाया। मोहित वहां पहुंचा तो गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद मोहित गली में खड़ी कार हटाने के लिए घर से चाबी लेकर आया और गाड़ी में बैठने लगा। घर से चाकू लेकर आया : इसी दौरान जगदीप उर्फ जीतू अपने घर गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया। उसने मोहित के पेट के ऊपर चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर तनाव फैल गया। घायल मोहित को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।