Chandigarh Daily 31°C Clear AQI 94 Nifty 23,897.70 +0.10% Sensex 76,515.43 +0.48% Bank Nifty 57,369.65 -0.02% USD-INR 94.49 +0.01% Gold ₹/10g ₹137,301 -0.44% Silver ₹/kg ₹204,882 -0.38% Crude \$ 90.56 -0.81% ISTLive

नालागढ़-शिमला मार्ग पर भारी बारिश से भूस्खलन:रामशहर मार्ग में सड़क का एक हिस्सा धंसा; खड्ड किनारे का मकान खाली कराया

नालागढ़-शिमला वाया रामशहर मार्ग एक बार फिर भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। वीरवार देर शाम हुई बारिश के चलते कुमारहट्टी-मितियां रोड के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे खिसकने और भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने के कारण नालागढ़ से रामशहर और रामशहर से नालागढ़ आने-जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है। बताया जा रहा है कि जिस जगह सड़क खराब हुई है, वहां पिछले साल भी बरसात में भारी भूस्खलन हुआ था। उस समय पूरा पहाड़ दरककर चिकनी नदी में समा गया था और सड़क को काफी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद मार्ग को गाड़ियों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन इस बार फिर बारिश ने सड़क की हालत खराब कर दी है। मार्ग को जल्द खोलने की तैयारी एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि देर रात भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग बंद हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करके गाड़ियों के लिए खोला जाए। एसडीएम ने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह मौके का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से खड्ड बंद हो गई है, इसलिए खड्ड के साथ लगता बलबीर सिंह का मकान देर रात ही खाली करवा दिया गया है। दूसरे रास्ते का इस्तेमाल कर रहे यात्री मार्ग बंद होने के चलते प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें। नालागढ़ से रामशहर जाने वाले वाहन नालागढ़-बुवासनी-साई होते हुए रामशहर पहुंच सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान बेवजह यात्रा से बचने और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।