शिमला जिले के रामपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। मुख्य बाजार स्थित श्री ठाकुर सत्य नारायण मंदिर और शिव मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रामपुर पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाकर मंदिर लाया जा रहा है। मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के लिए विशेष साफ-सफाई और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्री ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में जन्माष्टमी का खास महत्व है। कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत, दूध, दही, शहद, शक्कर और सेंड से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को नए कपड़े पहनाकर माखन-मिश्री समेत कई तरह के भोग चढ़ाए जाएंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
- Next Cops raid Nazareth after 4 murdered in 24 hours, arrest 30 over alleged gangland killings
- Previous Why Malaysia Declared Emergency In Serian: Indonesia Fires, Haze And Air Pollution Explained
Recent Posts
- Tamil Nadu Finance Minister N. Marie Wilson receives charge sheet in assault case from Puducherry court
- National Child Rights Commission rescues over 3800 children from child labour
- Tamil Nadu Assembly: Ranipet TVK MLA demands non-existent tyre factory’s shutdown, draws criticism on social media
- Lebanon-Israel deal frees four prisoners as body search pact advances
- Social Media Diplomacy At Work: Defence Minister Rajnath Singh Hits Instagram, X With A Bang