Chandigarh Daily 31°C Clear AQI 103 Nifty 22,421.95 -0.88% Sensex 71,909.70 -0.79% Bank Nifty 54,450.75 -0.33% USD-INR 96.30 -0.01% Gold ₹/10g ₹128,869 -0.95% Silver ₹/kg ₹187,052 -1.24% Crude \$ 91.11 -1.90% Jammu & Kashmir 278/10 v Rest of India 237/10 & 285/8 *ISTLive

नूंह में बच्चों संग कुएं में कूदी महिला:बेटे और बेटी की मौत, पुलिस और ग्रामीणों ने मां को बचाया

नूंह जिले के नगीना गांव में रविवार को एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों में 2 साल का बेटा अजलान और 4 साल की बेटी समायरा शामिल हैं। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगीना गांव के रहने वाले आसिक की पत्नी समरीन ने यह कदम उठाया। उन्होंने अपने बच्चों अजलान और समायरा के साथ कुएं में छलांग लगाई थी। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों को कुएं से निकाला पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। उनकी मां समरीन को जिंदा बचा लिया गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। बच्चों के शव अभी भी मंडीखेड़ा मोर्चरी में रखे हुए हैं। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी वजह साफ हो पाएगी।