शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार प्रदेश के 75 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार-2026 से सम्मानित करेगी। राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के प्रिंसिपल, लेक्चरर, मास्टर कैडर, हेड मास्टर, हेड मिस्ट्रेस और प्राथमिक कैडर के शिक्षक शामिल होंगे। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में रोपड़ जिले के सबसे अधिक शिक्षक बताए जा रहे हैं। इस हिसाब से मिलेंगे अवार्ड राज्य स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों में 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार, 10 को युवा शिक्षक पुरस्कार और 4 शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 6 शिक्षकों को प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान पर चयन पंजाब के विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों का इन पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। शिक्षकों के चयन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षण व्यवस्था और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को आधार बनाया गया है। सरकार की ओर से इन शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रोत्साहित किया जाएगा। पुरस्कारों में स्कूल शिक्षा के अलग-अलग कैडर के शिक्षक शामिल हैं।
पंजाब के 75 शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार:शिक्षक दिवस पर मिलेगा सम्मान; प्रिंसिपल से लेकर प्राथमिक कैडर तक के टीचर शामिल