लुधियाना के हैबोवाल थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने गुरुवार को परिवार की शिकायत पर आरोपी रहमान खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की आरोपी रहमान खान से दोस्ती थी। किशोरी के मुताबिक, आरोपी उसे कुंदनपुरी स्थित एक टेलर की दुकान के पास बुलाकर डीएमसी के नजदीक ले गया। वहां आरोपी ने उसे बर्गर और कोल्ड ड्रिंक दी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी किशोरी को एक होटल में ले गया और उसकी इच्छा के खिलाफ उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोस्त पर भी धमकाने का आरोप विरोध करने पर आरोपी उसे डीएमसी की पार्किंग में छोड़कर चला गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी के दोस्त जतिन ने भी किशोरी को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकियां दीं। उसने भी किशोरी पर दबाव बनाकर उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हैबोवाल थाना पुलिस ने आरोपी रहमान खान निवासी मोहल्ला दशहरा ग्राउंड, उपकार नगर के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 61(1) और POCSO एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लुधियाना में नाबालिग से रेप:बर्गर और कोल्ड ड्रिंक पिलाई, तबीयत बिगड़ने पर होटल ले गया; शारीरिक संबंध बनाए