Chandigarh 29°C Clear AQI 80 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹137,080 +2.23% Silver ₹/kg ₹202,703 +1.94% Crude \$ 92.35 +1.47% Hong Kong Women v India WomenISTLive

बठिंडा कोर्ट कॉम्प्लेक्स-जिला परिषद दफ्तर को उड़ाने की धमकी:CM के दौरे से पहले मिली ईमेल; दफ्तर खाली करा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया

बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले जिला परिषद और कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीएम के 5 सितंबर के दौरे से पहले यह धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। धमकी मिलने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जिला परिषद और सभी कार्यालयों को खाली करा लिया गया। पुलिस जांच के लिए दोपहर करीब 2 बजे मौके पर पहुंची। यह धमकी भरा ईमेल ऐसे समय में मिला है जब 5 सितंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा आने वाले हैं। साथ ही, कल कई मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई जा रही है। जिला परिषद कार्यालय को भी धमकी जिला परिषद कार्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें कॉम्प्लेक्स से बाहर निकाला गया। उन्हें अपना सामान भी साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। छात्रों को बाद में सामान ले जाने के निर्देश दिए गए। जिला परिषद कॉम्प्लेक्स पहुंची पुलिस छात्रों के मुताबिक, यह घटना दोपहर 12 बजे की है, लेकिन बठिंडा पुलिस जांच के लिए दोपहर 2 बजे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स पहुंची। इस दौरान पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि अभी कुछ प्राप्त नहीं हुआ है।