अमृतसर| भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। शुरुआत भगवान कृष्ण के जीवन (गोकुल, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा) पर आधारित झांकियों से हुई। दीप प्रज्वलन और गीता मंत्रोच्चारण के बाद अध्यक्ष अविनाश मोहिंद्रू ने विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप और मेयर जतिंदर सिंह का स्मृति-चिह्न से स्वागत किया। ‘भवन्ज मुस्कान’ के विद्यार्थियों ने नृत्य किया। साथ ही ‘भवन्ज दर्शन’ का विमोचन हुआ और प्रधानाचार्या सोनिया सहदेव ने सभी का धन्यवाद किया।
भवन्ज एसएल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव