Chandigarh Daily 26°C Clear AQI 51 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 +0.00% Gold ₹/10g ₹137,225 -0.49% Silver ₹/kg ₹204,663 -0.48% Crude \$ 92.04 +0.81% ISTLive

दत्ता फिटनेस स्टूडियो में राहुल दत्ता की पहल से रक्तदान कैंप लगाया

अमृतसर| दत्ता फिटनेस स्टूडियो के संचालक राहुल दत्ता की पहल पर रेड क्रॉस वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से फिटनेस स्टूडियो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दत्ता फिटनेस स्टूडियो के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। राहुल दत्ता ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान कर इस पहल का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के अंत में रक्तदान वाले सभी रक्तदाताओं को दत्ता फिटनेस स्टूडियो की ओर से सम्मानित कर उन्हें मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस वेलफेयर सोसायटी और मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान रहा।