अमृतसर | श्री अमृतसर डायग्नोस्टिक सेंटर एवं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके दौरान श्री अमृतसर डायग्नोस्टिक सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश शर्मा, डायरेक्टर पार्थ शर्मा, रश्मि शर्मा, नीरू खन्ना ने विशेष रूप से उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रजनीश शर्मा ने कहा कि ऐसे समागम में पहुंचकर जहां मन को शांति मिलती है। इस मौके पर स्वामी रणजीता जी सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अमृतसर डायग्नोस्टिक सेंटर ने जन्माष्टमी मनाई