हिसार की फेमस राजगुरु मार्केट में तेलियन पुल के पास अनिल स्कूल ड्रेस की तीसरी और चौथी मंजिल में आग लग गई है। आग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की और दुकानों में रखे सामान तक फैल गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग दुकानों के ऊपरी मंजिल पर लगी है। लगातार धमाकों की आवाज अंदर से आती रही। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। वहीं पुलिस ने एहतियातन दुकान के नीचे से वाहनों को हटा दिया है ताकि दमकल को रास्ता मिल सके। बताया जा रहा है संडे होने के कारण दोपहर के समय मार्केट में कम भीड़ होती है। वरना हादसा और बड़ा हो सकता था। राजगुरु मार्केट के दुकानदार और पब्लिक एकत्रित हो गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पीड़ित दुकनदार से बातचीत की है। मार्केट में हुए हादसे की तस्वीरें… दकमल की 5 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू लीडिंग फायरमैन सज्जन कुमार लांबा ने दैनिक भास्कर को बताया कि आग की सूचना मिलते ही दो स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी। करीब 5 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। फायर अफसर ने बताया कि आग काफी भयंकर थी। दुकान के अंदर कपड़ा और पालिथिन काफी भरा हुआ था जो पिछलकर हमारे ही ऊपर गिर रहा था। मगर हमने आग को नीचे नहीं आने दिया। दुकान के अदंर स्कूल ड्रेस का काफी था, जो जल गया है। राजगुरु मार्केट में 1500 से अधिक दुकानें बता दें कि राजगुरु मार्केट और उसके आसपास के बाजारों में कुल मिलाकर 1,500 से अधिक दुकानें और शोरूम हैं। इन दुकानों के ऊपर एक के ऊपर एक मंजिलें बनाई हुई हैं। यहां मार्केट में इतनी भीड़ रहती है कि वाहनों को आने-जाने का रास्ता भी नहीं मिल पाता। फिल्हाल संडे होने के कारण आसपास की दुकानें बंद पड़ी थी वरना हासदा बड़ा हो सकता था।
हिसार में राजगुरु मार्केट की दुकान में लगी आग:पॉलिथिन पिघलकर फायरकर्मियों पर गिरा, दमकल की 5 गाड़ियों को डेढ़ घंटा लगा
📰 Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर ↗. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.