रोहतक के अर्जुन नगर में एक युवक पर स्कूटी सवार 2 आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक को घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। सूचना पाकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। घायल गर्वित पुत्र सुरेंद्र विरमानी ने बताया कि उसके पिता ने अर्जुन नगर में किराने की दुकान कर रखी है। रात करीब 1 बजे दो अनजान व्यक्ति स्कूटी पर आए, जिनके हाथों में लाठी डंडे थे। वह दुकान पर मौजूद था। आरोपियों ने आते ही उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला करते हुए घायल कर दिया। सिर में किए ताबड़तोड़ वार गर्वित ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर में लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर बीच बचाव करते हुए आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दकर फरार हो गए। आरोपियों से जान माल का खतरा गर्वित ने बताया कि आरोपियों में हिमांशु व मानिक नाम के दो व्यक्ति है, जिनसे उन्हें जान माल का खतरा सता रहा है। एक बार हमला करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए है। दोबारा उसके व परिवार पर हमला हो सकता है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पीजीआई थाना इंचार्ज नवीन ने बताया कि एक युवक पर हमला होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
रोहतक में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:हालत गंभीर, पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती; सिर पर किए ताबड़तोड़ वार