करनाल के विधायक जगमोहन आनंद को लॉरेंस बिश्नोई का एरिया कमांडर बताकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध आरोपी सरकारी स्कूल का रिटायर्ड प्रिंसिपल है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश में करनाल और कुरुक्षेत्र पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद ही उसका नाम उजागर किया जाएगा। इंद्री के सरकारी स्कूल में रह चुका प्रिंसिपल जानकारी के मुताबिक संदिग्ध आरोपी इंद्री के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर नौकरी कर चुका है। पुलिस को पता चला है कि धमकी भरी चिट्ठी उसी ने डाक के माध्यम से विधायक जगमोहन आनंद के कैंप ऑफिस में भेजी थी। चिट्ठी के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विधायक को डराने के लिए लिखी थी चिट्ठी फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध है या उसने विधायक को डराने के लिए खुद ही यह चिट्ठी लिखी। अगर उसने पत्र अपने स्तर पर लिखा तो इसके पीछे किसी और का हाथ है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। इन सवालों के जवाब आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद सामने आने की उम्मीद है। 27 अगस्त को मिला था धमकी भरा पत्र दरअसल, बीती 27 अगस्त को विधायक जगमोहन आनंद को एक धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें विधायक और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र मिलने के बाद विधायक ने तत्काल मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। इसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। धमकी के बाद विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। चिट्ठी में एके-47 से 20 गोलियां मारने की धमकी विधायक जगमोहन आनंद सुबह चंडीगढ़ में विधानसभा के 70वें सत्र में शामिल होने पहुंचे थे। शाम को जब वह सेक्टर-13 स्थित अपने निवास पर पहुंचे तो कैंप ऑफिस में आए डाक पत्रों को देखा। इनमें से एक पत्र खोलने पर धमकी भरा संदेश मिला। पत्र ‘बलवीर सिंह, एरिया कमांडर, लॉरेंस बिश्नोई, हरियाणा’ के नाम से भेजा गया था। इसमें विधायक के समाज और समाज की बहू-बेटियों के लिए आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही विधायक को एक महीने के अंदर गोली मारकर हत्या करने और उनके बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र में विधायक और उनके बेटे के सिर में एके-47 से 20 गोलियां मारने की बात लिखी गई थी। इसमें यह भी धमकी दी गई कि सुरक्षा कितनी भी बढ़ा ली जाए, रात में गोली मार दी जाएगी और एक महीने के अंदर हत्या कर दी जाएगी। हर्ष की मौत का भी किया जिक्र धमकी भरे पत्र में एनकाउंटर में मारे गए हर्ष का नाम भी लिया गया। पत्र में विधायक को हर्ष की मौत का ब्याज सहित हिसाब-किताब देने की बात कही गई थी। धमकी के बाद विधायक का पूरा परिवार डरा हुआ है। पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- Next नई दुकान के उद्घाटन के बाद कपल का सुसाइड:सोनीपत में पति फंदे, पत्नी जमीन पर पड़ी मिली; दो साल पहले लव मैरिज की थी
- Previous भिवानी में 3 लीडिंग फायरमैन सस्पेंड, 11 कर्मियों को चेतावनी:फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्ती, ड्यूटी जॉइन करो
Recent Posts
- PU Tech Innovation Forum, AICTE agree to establish Indovation Centre in Chandigarh
- BKU (Ekta-Ugrahan) calls off agitation after Punjab govt convenes talks on October 13
- HC issues contempt notice to Punjab chief secretary KAP Sinha in DA case
- Chandigarh: PU girl harassed by 2 men in SUV, video goes viral
- ₹29-crore Ghaggar bridge on Mubarakpur-Dhakoli road to end monsoon woes