हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में गैंगस्टर राकेश कादियान उर्फ पंपू का नाम सामने आया है। पंपू पानीपत का रहने वाला है और फिलहाल करनाल जिला जेल में बंद है। उस पर जेल में रहते हुए हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पंपू जेल में रहते हुए कनाडा में बैठे वांछित अपराधी चिराग और तिहाड़ जेल में बंद गोगी गैंग से जुड़े रोहित राणा उर्फ रोहित मोई के संपर्क में था। पंपू पर आरोप है कि अंकित की हत्या में शामिल चारों शूटर उसी ने उपलब्ध करवाए थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो शूटरों सुमित और मोहित के एनकाउंटर के बाद शामली SP नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी राकेश पंपू के नाम का जिक्र किया था। साल 2015 में पंपू अपने ही गांव के सरपंच के परिवार में डबल मर्डर कर सुर्खियों में आया था। इसके बाद उसपर कई मामले दर्ज हुए और अपनी पंपू गैंग बनाई। कहा जाता है कि वह गोगी गैंग के साथ मिलकर अपनी गैंग चला रहा है। अब सिलसिलेवार जानिए कौन है राकेश पंपू….. 22 साल की उम्र में क्राइम करने लगा पानीपत जिले के सिवाह गांव का रहने वाला राकेश उर्फ पंपू पढ़ा-लिखा है। उसने पानीपत से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में ग्रेजुएशन किया है। राकेश के पिता सरकारी कर्मचारी थे। उनके देहांत के बाद उनकी जगह राकेश की मां को सरकारी नौकरी मिल गई। पंपू ने 22 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। छोटे-मोटे अपराधों से शुरुआत करने के बाद वह हत्या, लूट और डकैती जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने लगा। सरपंच के परिवार के दो लोगों की हत्या से आया सुर्खियों में 7 नवंबर 2015 को सिवाह गांव के सरपंच खुशदिल कादियान के ताऊ के बेटे सतेंद्र और चाचा दलेल की खेत में सोते समय मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अमरजीत गैंग के बदमाशों के साथ राकेश का नाम भी सामने आया था। इसके बाद राकेश सुर्खियों में आया। बाद में राकेश के निशाने पर उसी गांव के पूर्व सरपंच खुशदिल भी रहे। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल खुशदिल को पुलिस सुरक्षा दी गई है। नेशनल कबड्डी प्लेयर की हत्या में नाम आया 17 मार्च 2016 को नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में पानीपत के राकेश उर्फ पंपू, जींद के खटकड़ निवासी अनिल उर्फ धौला, सोनीपत के मुडलाना निवासी अनिल उर्फ लीला, रोहतक के इस्माइला निवासी अंकित खत्री और सांपला निवासी परमिंद्र उर्फ भोला के नाम सामने आए थे। इसके बाद राकेश अमरजीत के साथ मिलकर उसकी गैंग में काम करने लगा। कुक्की गैंग से गैंगवार, अमरजीत के चाचा की हत्या राकेश ने अमरजीत के शूटरों के साथ मिलकर कुक्की गैंगस्टर के भाई की हत्या कर दी थी। इसके बाद कुक्की के शूटर भठगांव निवासी संजीत ने साथियों के साथ मिलकर 6 जून 2017 को पानीपत में लालबत्ती के पास अमरजीत के चाचा सतबीर पहलवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों गैंग के 8 लोगों की अब तक हत्या हो चुकी है। राकेश का नाम 12 जुलाई 2017 को तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक पर स्कॉर्पियो सवार राकेश श्योकंद की हत्या के मामले में भी सामने आया था। दूसरे जिलों और राजस्थान तक फैलाया नेटवर्क राकेश ने दूसरे जिलों में भी अपना नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया। वह करनाल, सोनीपत, रोहतक और राजस्थान में भी लूट और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने लगा। धीरे-धीरे उसकी गैंग में कम उम्र के युवक शामिल होने लगे और गैंग का नेटवर्क बढ़ता चला गया। साल 2017 में गिरफ्तारी के बाद पुलिस राकेश को पानीपत से गुजरात की कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दूसरे गैंग ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में राकेश की छाती में भी गोली लगी थी। जब पुलिस की बंदूक से गोली नहीं चली तो राकेश ने कहा था कि उसके हाथ खोल दिए जाएं और उसे बंदूक दे दी जाए। 16 मामले दर्ज, जमानत के बाद हुआ भगोड़ा पंपू पर हत्या, लूट, जानलेवा हमला, अपहरण, जबरन वसूली और रंगदारी मांगने समेत कई मामलों में 16 केस दर्ज हैं। साल 2020 में जमानत पर बाहर आने के बाद राकेश भगोड़ा हो गया। इसके बाद वह फिर से अपराध करने लगा। दिसंबर 2022 में पानीपत के एक कार सेल्स-पर्चेज व्यापारी से राकेश उर्फ पंपू ने विदेशी नंबर से फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राकेश पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। 2023 में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गाने को लेकर अंकित बालियान की हत्या की चर्चा जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया के गैंग के बीच लंबे समय से दुश्मनी थी। 2021 में रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना सामने आया, जिसमें अंकित बालियान ने एक्टिंग की थी। गोगी गैंग को शक था कि गाने के बोल उनके सरगना गोगी की कोर्ट में हुई हत्या का मजाक उड़ाते हैं और यह टिल्लू गैंग के समर्थन में बनाया गया है। गैंग को अंकित के टिल्लू गैंग से जुड़े होने का भी शक था। हालांकि पुलिस के मुताबिक अंकित सिर्फ गाने के वीडियो में नजर आया था और गाने के बोल या संगीत बनाने में उसकी भूमिका नहीं थी। अंकित की हत्या के बाद गोगी गैंग की एक पोस्ट भी आई थी। पुलिस इसी नाराजगी को अंकित की हत्या के पीछे की एक अहम वजह मानकर जांच कर रही है। ———————————— ये खबरें भी पढ़ें :- सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास हरियाणवी सिंगर के शूटर 3 महीने पहले मिले:हत्या के VIDEO में सुमित को बहन ने पहचाना; जाते हुए कहा था- पापा, मैं मजबूर हूं हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 से ज्यादा गोलियां चलीं; अंकित बालियान के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी
- Next ‘Almost Certainly Unconstitutional’: Judge Blocks Trump’s New Order On Birthright Citizenship
- Previous ‘रात को गाड़ी में युवतियां लेकर घूमता था महंत’:ग्रामीणों का दावा फिजिकल रिलेशन बनाता, डेरे की वजह से चुप थे; कैथल में साधु मारा
Recent Posts
- Akali sarpanch’s husband shot dead outside house in Tarn Taran
- Moosewala aide’s father arrested for firing at singer Gulab Sidhu’s house
- Fake social media rumours spark unrest at Chitkara University’s Rajpura campus
- Unverified claims of suicide by two students spark protests at Patiala pvt university
- Woman, youngster killed in separate road mishaps in Mohali