भिवानी जिले के गांव गोकलपुरा निवासी युवक को जबरन गाड़ी में डालकर व अपहरण करके मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक का आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया है। भिवानी के गांव गोकलपुरा निवासी रितेश जो 12वीं कक्षा का छात्र है। उसने पुलिस को शिकायत दी कि 27 अगस्त की शाम करीब साढ़े 7 बजे वह गांव के ग्राउंड में था। इसी दौरान पांच व्यक्ति उसके पास आए। जिनमें से तीन को वह पहचानता है। आरोपियों में 12वीं कक्षा के छात्र भी शामिल, जो पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया। उन्होंने जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया और गोकलपुरा ग्राउंड से अपहरण कर लिया। वहां से बहल-ढाणी के रास्ते से एक सुनसान स्थान पर ले गए। लोहे की राड और डंडों से पीटा वहां आरोपियों ने उसके साथ लोहे की राड व डंडों से पीटा। जिसके कारण उसे चोटें आई। वहीं आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने व गोली मारने की धमकी भी दी, उसे लगातार डराया व धमकाया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में इस अपराध को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस आरोपियों से छुटने के बाद पीड़ित को लगी चोटों के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर, मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर पीड़ित के बयान दर्ज किए। बयानों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
- Next नारनौल में बाबा रामेश्वरदास की प्रतिमा हटाने पर विवाद:मंदिर के गेट बंद कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला; प्रधान समेत 6 लोगों पर केस
- Previous ‘I Knew I Was Going To Die’: Harrowing Survivor Tales From Nepal’s Deadly Floods
Recent Posts
- Ground collision scare: IndiGo aircraft hits pole during parking at Srinagar airport
- Fading fear of HIV puts focus on rising STI risks among youth in Keralam
- Discontinue personality test in KPSC recruitment: Congress leader
- पंजाब में लाखों खाते निष्क्रिय: 82.68 लाख बैंक खातों में 3111 करोड़ रुपये लावारिस, ऐसे बचाएं अपनी जमा पूंजी
- ISRO successfully launches Earth observation satellite EOS-05