Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 83 Nifty 23,948.35 +0.31% Sensex 76,677.84 +0.69% Bank Nifty 57,546.60 +0.29% USD-INR 94.48 +0.01% Gold ₹/10g ₹137,549 -0.26% Silver ₹/kg ₹205,772 +0.05% Crude \$ 90.52 -0.85% ISTLive

लुधियाना में कारोबारी का भाई किडनैप:स्कॉर्पियो में डालकर ले गए, VIDEO जारी कर कहा- अब जंगल में एक ही शेर राज करेगा

लुधियाना में दूध कारोबारी के भाई को बदमाश किडनैप कर ले गए। वारदात के बाद 2 वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। एक वीडियो में स्कॉर्पियो में कुछ युवक कारोबारी के भाई को बिठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में युवक को किडनैप करने के बाद बदमाशों ने इसके भाई को फोन कर कहता है कि आज एक ही काम है… या तो सिर देकर जाना है या लेकर जाना है। अब जंगल में एक राजा होगा। उधर, भाई की शिकायत के आधार पर थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जान पहचान के ही हैं। वारदात से जुड़े 2 PHOTO… पहले जानिए दोनों वीडियो में क्या दिख रहा… फोन करते वीडियो में क्या कहा… बदमाश बोला: हेलो… मैं साहनेवाल में हूं। यार तुम्हारे ही पुराने रिश्तेदार हैं, मिलने आए हैं। लेकिन तेरे पास ही हूं, कहीं जा नहीं रहा। आज तुझसे मिलना ही है।
धमकी देते हुए बोला: आज एक ही काम है… या तो सिर देकर जाना है या लेकर जाना है। इस जंगल में अब एक ही शेर राज करेगा।
सामने वाले को चेतावनी: तेरे पीछे ही हूं। तुझे छोड़ूंगा नहीं। या तो जेल जाना पड़ेगा या कब्र में जाना पड़ेगा।
आखिर में कहा: चाहे खुद बर्बाद हो जाऊं, लेकिन तुझे नहीं छोड़ूंगा। अब जानिए क्या है पूरा मामला… घर के पास भाई के साथ भैंस चरा रहा था साहनेवाल के नवां गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता बाग हुसैन के मुताबिक, 1 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे वह अपने भाई सदाम हुसैन (30) के साथ घर के पास स्थित प्लॉट में भैंस चरा रहा था। इसी दौरान कोटला अफगाना रोड की तरफ से एक स्कॉर्पियो (PB32H7411) वहां पहुंची। धक्का देकर स्कॉर्पियो में डाल ले गए आरोप है कि गाड़ी में सवार बदमाशों ने सदाम हुसैन को पकड़ा और धक्का देकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक सदाम को गाड़ी में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पहले धमकी दी, वीडियो में कहा- एक ही राजा रहेगा बाग हुसैन के अनुसार, आरोपी घटना से पहले उन्हें फोन कर धमकी दे चुके थे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर कह रहा है कि अब जंगल में एक ही राजा रहेगा। हालांकि, बाग का कहना है कि उसकी और उसके भाई की कभी किसी से रंजिश नहीं रही। किस कारण किडनैप किया ये नहीं पता चल रहा। ना अभी तक कोई फिरौती मांगी गई है। दूध कारोबार में भाई का साथ देता था सद्दाम, दो बच्चों का पिता अगवा किया गया सद्दाम हुसैन अपने भाई के साथ दूध के कारोबार में जुड़ा हुआ था। दोनों मिलकर दूध बेचने का काम करते थे। परिवार के मुताबिक, सद्दाम दो बच्चों का पिता है। घटना के बाद परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। 8 लोगों को नामजद किया, 4-5 अज्ञात भी आरोपी साहनेवाल थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस तीनों वीडियो और धमकी के एंगल की भी जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर पम्मा मुस्तफा निवासी रामपुर, आशिक अली निवासी भोरां नवांशहर, ताजदीन, लियाकत अली निवासी कनेच रोड साहनेवाल, जाकिर हुसैन, माम हुसैन, अरमान निवासी माहलो नवांशहर और मोहम्मद शरीफ निवासी कुहाड़ा रोड को नामजद किया है। मामले में 4 से 5 अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही अगवा किए गए सदाम हुसैन को भी ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।