Chandigarh Daily 28°C Partly cloudy AQI 75 Nifty 23,897.70 +0.10% Sensex 76,515.43 +0.48% Bank Nifty 57,369.65 -0.02% USD-INR 94.49 +0.01% Gold ₹/10g ₹134,685 -2.34% Silver ₹/kg ₹200,462 -2.53% Crude \$ 90.42 -0.96% ISTLive

हेडमास्टर ने 3 महीने तक बच्ची से रेप किया:होशियारपुर में 4 दिन बाद रुकी ब्लीडिंग, स्कूल से निकालने-कैरेक्टर खराब की धमकी दी

होशियारपुर के सरकारी स्कूल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप मामले में पिता और डॉक्टर ने कई खुलासे किए। बच्ची अभी सिविल अस्पताल में दाखिल है और हालत धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इलाज कर रही डॉक्टर ने बताया कि अगर 27 अगस्त को परिवार बच्ची को लेकर न आता तो शायद ही वो बच पाती। डॉक्टर ने बताया बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तो परिवार को पता ही नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ है। उसे बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही थी। उन्होंने उसे चेक किया तो देखते ही समझ गईं कि क्या हुआ होगा। उन्होंने बताया कि बच्ची डरी हुई थी, वो कुछ बता नहीं पा रही थी, उसे हेडमास्टर ने डरा ही इतना दिया था कि अपने साथ हुई दरिंदगी पर चुप थी। बच्ची को हौसला दिया तो उसने बताया कि उसके साथ टीचर कई बार रेप कर चुका है। पिता ने कहा कि बेटी ने बताया कि उसे इतना डराया गया कि वो 3 महीने से घर में बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। उसको टीचर मारने, फेल करने और कैरेक्टर खराब करने की धमकी देता था। पिता ने बताया बच्ची के साथ टीचर ने क्या किया… इलाज कर रही डॉक्टर की 2 अहम बातें… DEO बोलीं- बच्ची उस दिन स्कूल नहीं आई
होशियारपुर की डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर हरजिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने इंक्वारी करवाई है और रिपोर्ट हेड ऑफिस भेज दी गई है। पीड़ित बच्ची के साथ जिस दिन रेप हुआ उस दिन 11 अगस्त को वह स्कूल नहीं गई थी। टीचर की हाजिरी लगी है। बच्ची के पिता को आरोपों पर डीईओ ने कहा कि जरूरी नहीं है की जहां जेंट्स टीचर होंगे वहीं ऐसी वारदात होंगी। पुलिस ने केस लेट किया, 2 सितंबर को हो पाए बयान
पीड़ित पक्ष के वकील संदीप शर्मा ने कहा कि 2 सितंबर को बच्ची के बयान अदालत में दर्ज करवाए गए हैं। इस मामले में पुलिस को एप्लीकेशन देनी चाहिए थी, जबकि हमें देनी पड़ी है। कोर्ट ने भी पुलिस को ढिलाई के लिए फटकार लगाई है। बार एसोसिएशन ने कहा- आरोपी को बचाने की कोशिश की
वहीं होशियारपुर की बार एसोसिएशन के प्रधान व वकील पीएस घुम्मण ने कहा कि हम इस बच्ची के मामले को पब्लिक में नहीं लाना चाहते थे, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली और आरोपी को बचाने की कोशिश के चलते लाना पड़ा। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने 4 घंटे लड़की को विक्टिमाइज किया। ये लड़की को थ्रेट कर रहे थे।