हिसार के सेक्टर-13 मार्केट में डोर-टू-डोर सफाई अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों पर हमले, गाड़ी के शीशे तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी एवं नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को नगर निगम कार्यालय से ही दबोच लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम आरोपी प्रधान सुरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और आरोपी को ले जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए हंगामा कर रहे कर्मचारियों को पीछे धकेला और प्रधान सुरेंद्र को जबरन पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। जानिए क्या था पूरा मामला, किस मामले में हुई गिरफ्तारी… बीएनएस और पीडीपीपी एक्ट की संगीन धाराओं में केस दर्ज जेई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ गोलू, पवन दरोगा व उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132, 126(2), 304, 351(3), 3(5) और 3(1) PDPP ACT (सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम) के तहत सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने, मारपीट करने और सरकारी गाड़ी को क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी तफ्तीश पीएसआई (PSI) सोहित द्वारा की जा रही है। कल भी पूर्व मंत्री के घर पास हमला किया था हिसार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने आई गाड़ियों के ड्राइवर से साथ कल कई जगहों पर मारपीट की गई और कई गाड़ियों के पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए गए। इतना ही नहीं सुए घोंपकर टायर तक पंचर कर दिए। घटना से जुड़ा CCTV सामने आया था, जिसमें दिख रहा है कि पूर्व निकाय मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता के घर के पास मलिक चौक पर कचरा उठाने आई गाड़ी को कई शख्स आकर घेर लेते हैं। इसी दौरान नगर निगम प्रधान सुरेंद्र आता है और कचरा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवर को धमकाता है। कल की घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पीड़ित कर्मचारी ने शिकायत में क्या कहा…
हिसार नगर निगम यूनियन प्रधान धरने से गिरफ्तार:एसएचओ गले में हाथ डालकर ले गए; सेक्टर 13 में सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.