Chandigarh Daily 33°C Clear AQI 130 Nifty 23,645.90 -0.56% Sensex 75,649.56 -0.64% Bank Nifty 56,767.70 -0.56% USD-INR 94.89 +0.43% Gold ₹/10g ₹135,435 -0.83% Silver ₹/kg ₹202,973 -0.32% Crude \$ 94.39 +3.18% ISTLive

कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक; बेटा बोला- बगैर इंडीकेडर-रिफ्लेक्टर दिए रोकी, ड्राइवर फरार

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर रोककर टायर में हवा चेक कर रहा था। बीच सड़क में रोकने के बाद भी उसने कोई इंडीकेटर नहीं दिया। मृतक की पहचान 63 साल के सुदेश कुमार निवासी रावा गांव के रूप में हुई। सुदेश कुमार राज मिस्त्री का काम करते थे। हादसे के बाद ड्राइवर अपना ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पता चलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शाहाबाद से घर लौट रहे थे घर बलजीत सिंह निवासी रावा ने पुलिस को बताया कि कल रात उसके पिता सुदेश कुमार अपना काम खत्म करके अपनी बाइक पर शाहाबाद से अपने घर रावा लौट रहे थे। वे रावा गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो यहां सड़क पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। ड्राइवर सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की हवा आदि चेक कर रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक इस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर न तो इंडिकेटर दिया गया था और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा था। उसके पिता को सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली का अंदाजा नहीं लग पाया और उनकी बाइक पीछे से उसमें जा टकराई। टक्कर लगते ही उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। डॉक्टरों ने पिता को मृत किया घोषित हादसे के बाद उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने पिता को सिविल अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना शाहाबाद के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने बेटे के बयान पर शाहाबाद थाने में ट्रैक्टर नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.