Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 68 Nifty 23,431.50 -0.86% Sensex 74,764.23 -1.08% Bank Nifty 56,295.55 -0.85% USD-INR 95.13 +0.00% Gold ₹/10g ₹135,843 -0.43% Silver ₹/kg ₹207,672 -1.09% Crude \$ 96.57 +0.54% Bangladesh Women v India WomenISTLive

हरियाणवी सिंगर बालियान मर्डर केस में पंचायत:जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर की मां बोली- UP पुलिस घर गिराने की धमकी देती है, डरकर छोटा बेटा भागा

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले सोनीपत के राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के शाहपुर गांव में मंगलवार को पंचायत हुई। पंचायत में पांच गांव रायपुर, शाहपुर, रेवली, गढ़ शहजानपुर और फाजिलपुर के ग्रामीण पहुंचे। यहां भोलू कि मां राजपति ने पंचायत के सामने कहा- वे भोलू को बेदखल कर चुके हैं। यूपी पुलिस आकर धमकी देती है कि घर गिरा देंगे और मार देंगे। डर की वजह से छोटा बेटा रितेश गायब हो गया है। पुलिस से अपील है कि तंग न करे। वहीं पंचगामा प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत में फैसला लिया गया कि ग्रामीण अंकित हत्याकांड के दोषियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेंगे। साथ ही, यूपी पुलिस से अपील की गई कि वह परिवार को परेशान न करे। बता दें कि 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या के बाद भोलू शाहपुरिया के नाम से एक इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आई थी। इसमें ‘कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने को लेकर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। मां बोली- पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया भोलू की मां राजपति ने कहा- भोलू चार साल से गांव नहीं आया। वह नौकरी करता था। वह यह कहकर घर से निकला था कि ड्यूटी पर जा रहा है। इसके बाद वापस नहीं आया। रितेश के पिता सुरेश को लकवा हो गया था। रितेश ही उनकी देखभाल करता था। दो महीने पहले सुरेश की मौत हो गई, लेकिन भोलू अंतिम संस्कार में नहीं आया। अंकित बालियान की हत्या के बाद कई बार यूपी पुलिस उनके घर आ चुकी है। रितेश भी डर की वजह से घर से चला गया। पुलिस आकर कहती है कि बेटे का एनकाउंटर करवा देंगे। रितेश ही अब उनका इकलौता सहारा है। इसके बावजूद पुलिस घर आकर परेशान करती है। चार साल पहले कुमासपुर गांव में मर्डर में भोलू का नाम आया था। फिर बार-बार पुलिस आने लगी। इसके बाद उन्होंने उसे बेदखल करवा दिया। पुलिस उसके साथ कुछ भी कर सकती है। बस उन्हें परेशान न करे। गांव से करीब 20 बच्चे भागे हुए हैं। पूरी रात यहां गाड़ियां घूमती हैं। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। चाचा बोले- चिराग दोषी है तो उसे भी सजा मिले भोलू के चाचा रमेश ने पंचायत में कहा कि अंकित बालियान हत्याकांड में उसके बेटे चिराग का नाम भी सामने आया है, जबकि वह पढ़ाई के लिए तीन साल से कनाडा में है। उनकी चिराग से बात होती है, वो बताता है उसका इस केस में कुछ लेना-देना नहीं है। फिर भी पुलिस बार-बार आ रही है। पूरा गांव डरा हुआ है। अगर चिराग दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए। भोलू शाहपुरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट… जानिए कौन है राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया… 2014 में मर्डर के बाद शुरू हुई दुश्मनी वर्ष 2014 में शाहपुर गांव में पूर्व सरपंच विनोद उर्फ धोला की शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मर्डर का आरोप दीपक गुहणा पर लगा था। विनोद उर्फ धोला, राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का चाचा था, जबकि वह पानीपत के गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू का जीजा लगता था। चाचा विनोद की हत्या के बाद भोलू ने बदला लेने की ठानी। इसके बाद वह जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग के संपर्क में आ गया। दूसरी ओर, राकेश पंपू भी अपने जीजा की हत्या का बदला लेना चाहता था। राकेश पंपू और दीपक गुहणा पहले दोस्त रहे थे, लेकिन विनोद की हत्या के बाद दोनों की गैंग में फूट पड़ गई। 2018 में दीपक को उम्रकैद मर्डर मामले में सोनीपत पुलिस ने दीपक गुहणा को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2018 में कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। इसके बाद दीपक जेल में सजा काट रहा था। दीपक के जेल में रहने के दौरान राकेश पंपू की ओर से उसकी हत्या की साजिश रची गई थी। प्लान था कि दिल्ली पुलिस जब दीपक को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आएगी, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। फरवरी 2025 में गुहणा की हत्या हुई इसके बाद भी दीपक की हत्या की साजिश लगातार रची जाती रही। नवंबर 2024 में दीपक गुहणा मेडिकल बेल पर जेल से बाहर आया था। 27 फरवरी 2025 को दीपक गुहणा की सोनीपत के बहालगढ़ इलाके में नेशनल हाईवे पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह रोहिणी कोर्ट में पेशी के बाद अपने परिचितों के साथ सोनीपत की ओर आ रहा था। जांच में सामने आया कि दीपक गुहणा की हत्या राकेश पंपू के कहने पर की गई थी। इसके बाद राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया का नाम भी साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया गया। गोगी की हत्या के बाद गाने को लेकर विवाद कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की 24 सितंबर 2021 को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके करीब चार साल बाद सिंगर राहुल पुठी का ‘कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाना रिलीज हुआ। इस गाने में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने एक्टिंग की थी। आरोप है कि गोगी गैंग को शक था कि अंकित बालियान ने टिल्लू गैंग के साथ मिलकर यह गाना बनाया है। कनाडा से चिराग ने दी थी धमकी भोलू शाहपुरिया के चाचा रमेश का बेटा चिराग कनाडा में रहता है। आरोप है कि चिराग ने कनाडा से अंकित बालियान को कॉल कर गाने को लेकर नाराजगी जताई और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। राकेश उर्फ पंपू, भोलू और चिराग का मामा है। अंकित बालियान हत्याकांड में फरार शूटर आर्यन संधु, चिराग के मामा का बेटा है। वहीं, राकेश उर्फ पंपू फिलहाल करनाल जेल में बंद है। ———————————————- ये खबरें भी पढ़ें :- कौन है गैंगस्टर पंपू, जिसका हरियाणवी सिंगर मर्डर में नाम:डबल मर्डर से सुर्खियों में आया, जेल से गैंग ऑपरेट, शूटर भिजवाने का आरोप सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास हरियाणवी सिंगर के शूटर 3 महीने पहले मिले:हत्या के VIDEO में सुमित को बहन ने पहचाना; जाते हुए कहा था- पापा, मैं मजबूर हूं हरियाणवी सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 से ज्यादा गोलियां चलीं; अंकित बालियान के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.