Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 100 Nifty 23,414.95 -0.07% Sensex 74,766.88 +0.00% Bank Nifty 56,427.35 +0.23% USD-INR 95.25 +0.13% Gold ₹/10g ₹136,636 +0.03% Silver ₹/kg ₹209,220 -0.48% Crude \$ 96.07 +0.02% Bangladesh Women v India WomenISTLive

तलवंडी सलेम के सरपंच और साथियों पर तर्कशील सोसायटी सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप

भास्कर न्यूज | जालंधर तर्कशील सोसायटी पंजाब ने तलवंडी सलेम के सरपंच प्रदीप सिंह और उनके साथियों पर शहीद पाश स्मारक समिति के नेता हरमेश मालड़ी पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हमला करने, जाति-सूचक शब्द कहने, गालियां देने तथा हाथ-पैर तोड़ने की धमकियां देने के आरोप लगाए। संस्था ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि सरपंच प्रदीप सिंह व कथित लाठीमारों के खिलाफ सख्त धाराओं में तुरंत गिरफ्तारी की जाए और पाश–हंस राज स्मारक परिसर से कथित अवैध कब्जा हटाया जाए। इस मुद्दे पर राज्य समिति नेताओं मास्टर राजिंदर भदौड़, सुखविंदर बागपुर, सुमीत अमृतसर, जसविंदर फगवाड़ा, सुरजीत टिब्बा तथा जोन नेता सुखदेव फगवाड़ा ने कहा कि 9 सितंबर को होने वाले पाश स्मारक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि मांग-पत्र देने के बावजूद परिसर से झूले और ओपन जिम नहीं हटे और न ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई हुई।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.