Chandigarh Daily 26°C Clear AQI 54 Nifty 23,398.10 -0.34% Sensex 74,781.76 -0.16% Bank Nifty 56,606.55 +0.24% USD-INR 95.54 +0.10% Gold ₹/10g ₹135,427 +0.04% Silver ₹/kg ₹200,237 +0.40% Crude \$ 100.05 -2.37% India Women v Sri Lanka WomenISTLive

रामपुर पुलिस ने अरेस्ट किया ड्रग तस्कर:तलाशी में हेरोइन- ड्रग मनी बरामद, संदिग्ध हालत में घूम रहा, पंजाब का रहने वाला

शिमला पुलिस के नशा तस्करी विरोधी अभियान के तहत रामपुर पुलिस को सफलता मिली है। रामपुर थाना पुलिस ने ल्हासा के रेन शेल्टर के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को अरेस्ट किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.630 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी के पास से 330 रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी 28 साल के शिवम कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में रामपुर पुलिस थाने में 8 सितंबर की रात को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी के पास यह हेरोइन कहां से आई थी। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल या सप्लाई किस मकसद से की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.