Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 64 Nifty 23,414.30 +0.29% Sensex 74,858.99 +0.76% Bank Nifty 56,470.65 +0.20% USD-INR 95.81 -0.06% Gold ₹/10g ₹134,943 -0.99% Silver ₹/kg ₹204,926 -0.92% Crude \$ 91.97 -4.28% India Women v Sri Lanka WomenISTLive

हरियाणा के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी नहीं रहे, आपातकाल में कांग्रेस के कार्यक्रम में घूसकर दिखाए थे काले झंडे

 

वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के फतेहाबाद जिले के पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर फतेहाबाद से मौजूदा विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है।

88 साल के नेता करीब 70 साल से राजनीति में थे। वे 1952 में राजनीति में आए थे। 1975 में आपातकाल के दौरान उन्होंने हिसार में मधुबन पार्क में हुई कांग्रेस की रैली में घुसकर काले झंडे लहराए और आपातकाल का विरोध किया। इसी विरोध के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। बलबीर चौधरी हरियाणा के कद्दावर भाजपा नेता मंगलसेन के करीबी साथी रहे।

फतेहाबाद विधानसभा सीट से उन्हें तीन बार चुनाव लड़ने का मौका मिला। 1987 में वे फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक चुने गए थे। फतेहाबाद विधानसभा से सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम है। वे हिंदी आंदोलन के सत्याग्रही भी बने। बलबीर शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे। बाद में भाजपा का गठन हुआ तो भाजपा से जुड़े गए।

 

READ MORE >>

Source: Hariyana News