Chandigarh Daily 17°C Mainly clear AQI 48 Nifty 22,888.95 -1.11% Sensex 73,852.90 -1.17% Bank Nifty 55,488.10 -0.64% USD-INR 94.92 +0.00% Gold ₹/10g ₹126,830 -0.09% Silver ₹/kg ₹174,276 -0.29% Crude \$ 98.14 -0.41% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

बेटे को इंग्लैंड भेजने के बहाने कारपेंटर से ठगी; मोबाइल पर टिकट दिखा वसूले पैसे, थाने में शिकायत दी तो हुआ समझौता

 

बेटे को इंग्लैंड भेजने के बहाने कपूरथला के फगवाड़ा में रहने वाले ट्रैवल एजेंट ने कारपेंटर से 2 लाख ठग लिए। पैसे वसूलने के लिए वह कारपेंटर को मोबाइल पर टिकट दिखाता रहा लेकिन दिया नहीं। जब उसने पुलिस को शिकायत की तो आरोपी ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई की जगह पुलिस ने समझौता करवा दिया। हालांकि मामला SSP तक पहुंचा तो अब ट्रैवल एजेंट पर ठगी का केस दर्ज कर लिया गया है।

ऐसे हुई ट्रैवल एजेंट से मुलाकात

गांव कूपुर अड्डा कठार के रहने वाले जोगिंदर पाल ने बताया कि वह होशियारपुर रोड अड्डा कठार में कारपेंटर है। वह अपने बेटे गुरप्रीत को विदेश भेजना चाहता था। इस बारे में उसने बहनोई परमजीत सिंह पप्पू निवासी संगोवाल से बात की। पप्पू ने कहा कि उनके गांव के एक व्यक्ति का साला लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।

READ MORE >>

Source: Himachal News