भिवानी शहर के सेक्टर-13 स्थित अपने आवास पर हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कांग्रेस से दो गुणा नौकरी और कई गुणा विकास हुआ, पर हुड्डा को दिखता नहीं। जेपी दलाल ने सीएम नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सराहना कर कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। जेपी दलाल ने बवानीखेड़ा में CM नायब सैनी की रैली व घोषणाओं पर कहा कि सीएम जहां भी जाते हैं, विकास का पिटारा खोलते हैं। बवानीखेड़ा व लोहारू हलके के लिए विकास की झड़ी लगाई। सीएम ने बवानीखेड़ा में कई स्टेडियम बनाने, कॉलेज बनाने, नहरों का सुधार कर पूरा पानी देने तथा सड़कों को लेकर घोषणा की, तो वहीं लोहारू हलके के लिए भी करोड़ों रुपए की सौगात दी। हुड्डा पर किया पलटवार भिवानी में पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर भिवानी में एक भी काम ना करने के आरोप पर जेपी दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को भिवानी में हुए काम दिखाई नहीं देते। भिवानी में नायब सैनी व मनोहरलाल के समय बहुत विकास हुआ है। भिवानी में मेडिकल व यूनिवर्सिटी बनी, नहरों का जीर्णोद्धार हुआ, कृषि व बागवानी के बड़े प्रॉजेक्ट शुरू हुए। साथ ही हुड्डा द्वारा हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बताने पर जेपी दलाल ने कहा कि पहले क्राइम को छुपाया जाता था, अब जीरो FIR होने से क्राइम ज्यादा दिखता है। भाजपा राज में दो गुना नौकरी लगी वहीं बढ़ती बेरोजगारी व भाजपा के बिना पर्ची व खर्ची के नारे पर उठाए सवालों पर जेपी दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस शासन से भाजपा के शासन में योग्यता पर दो गुना नौकरी लगी हैं। अब भी हरियाणा में नौकरियों की कमी नहीं। अंत में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सीएम और मंत्री लगे हुए हैं, जल्द सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समाधान होगा। जेपी दलाल ने अपनी सरकार व सीएम का बचाव कर सराहना की है। साथ ही पूर्व सीएम हुड्डा के चैलेंज को चुनौती दी है।
भिवानी में पूर्व मंत्री JP दलाल का हुड्डा पर पलटवार:बोले- कांग्रेस से दोगुनी नौकरियां लगी; हर जगह विकास का पिटारा खोल रहे CM
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.