लुधियाना| विदेश में वर्क परमिट पर भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने दुगरी रोड स्थित ‘विक्टोरिया ओवरसीज’ कंपनी के संचालकों और महिला स्टाफ समेत 6 लोगों के खिलाफ 1 लाख 76 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप सिंह (न्यू सुभाष नगर), दिलप्रीत सिंह (भोरा गांव), रविंदर सिंह, प्रकृति मैडम, दिया मैडम और बाणीप्रीत मैडम (सभी केयर ऑफ विक्टोरिया ओवरसीज, दुगरी रोड) के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा नंबर 178 दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरमुख सिंह (निवासी गांधी कैंप, जालंधर) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आपस में सांठ-गांठ कर उन्हें विदेश का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में उनसे 1,76,000 ले लिए गए। पैसे वसूलने के बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। जांच के बाद आरोप सही साबित होने पर 2 सितंबर को मामला दर्ज । लुधियाना|विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। थाना कुम कलां पुलिस ने क्रोएशिया भेजने का झांसा देकर 2 लाख 5 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह (पुत्र सरवण सिंह), निवासी गांव बोकड़ गुज्जरां (थाना कुम कलां, लुधियाना) ने पुलिस प्रशासन को शिकायत (PGD No. 585692/585989) दी थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह बाजवा (पुत्र अमरीक सिंह), निवासी गांव पत्ती भुल्लर, महेश डोगर (जिला गुरदासपुर) के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 135 दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह बाजवा ने उसके जानकारों-भुल्लर और महेश डोगर को क्रोएशिया भेजने का झांसा दिया था। इसके एवज में आरोपी ने उनसे 2,05,000 रुपए ले लिए। रकम वसूलने के बाद आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस जांच में ठगी के आरोप सही साबित होने पर 2 सितंबर को मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
- Next न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 9.48 लाख ठगे
- Previous बच्चों के साथ जा रही मां को बाइक ने मारी टक्कर; मौत
Recent Posts
- हलवारा एयरपोर्ट से बदला एयर इंडिया की फ्लाइट का समय:10 सितंबर से दिल्ली से फ्लाइट 3:35 बजे पहुंचेगी, 4:05 बजे वापस रवाना होगी
- Nepal Floods: 44 Least Developed Countries Demand Climate Finance, Say COP31 Must Act With Urgency
- Janmashtami 2026 Wishes: 50+ Happy Krishna Janmashtami Images, Messages, Quotes And WhatsApp Status
- ‘Great Patriot’: Trump Names Adam Telle Acting US Army Secretary After Driscoll-Hegseth Clash
- JD Vance rejects war label as US-Iran conflict drags into midterm season