लुधियाना| रायकोट में बुधवार सुबह गुरुद्वारे माथा टेकने जा रही महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमरजीत कौर (45) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव आंडलू,रायकोट, लुधियाना के रूप में हुई है। मृतका के पति कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे उसकी पत्नी सिमरजीत कौर अपने बेटे कर्णवीर सिंह और बेटी जशनप्रीत कौर के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से टीवीएस मोटरसाइकिल नंबर पीबी-25एच-8446 पर आ रहे युवक गुरजीत सिंह पुत्र रविंदर सिंह निवासी गांव लिटरां ने उसकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिमरजीत कौर सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। परिजन उसे तुरंत रायकोट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के पति कुलदीप सिंह के बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल चालक गुरजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 106 और 281 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- Next विदेश भेजने का दिया झांसा, 2 लाख से ज्यादा ऐंठे, केस दर्ज
- Previous मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग के काटे 73 चालान
Recent Posts
- हलवारा एयरपोर्ट से बदला एयर इंडिया की फ्लाइट का समय:10 सितंबर से दिल्ली से फ्लाइट 3:35 बजे पहुंचेगी, 4:05 बजे वापस रवाना होगी
- Nepal Floods: 44 Least Developed Countries Demand Climate Finance, Say COP31 Must Act With Urgency
- Janmashtami 2026 Wishes: 50+ Happy Krishna Janmashtami Images, Messages, Quotes And WhatsApp Status
- ‘Great Patriot’: Trump Names Adam Telle Acting US Army Secretary After Driscoll-Hegseth Clash
- JD Vance rejects war label as US-Iran conflict drags into midterm season