Chandigarh Daily 27°C Clear AQI 46 Nifty 23,398.10 -0.34% Sensex 74,781.76 -0.16% Bank Nifty 56,606.55 +0.24% USD-INR 95.54 +0.10% Gold ₹/10g ₹135,427 +0.04% Silver ₹/kg ₹200,237 +0.40% Crude \$ 100.05 -2.37% India Women v Sri Lanka WomenISTLive

शिमला में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:शक के आधार पर पुलिस ने दबोचा; NDPS एक्ट में केस दर्ज

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रामपुर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झाकड़ी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, झाकड़ी पुलिस टीम ज्यूरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कटोलू पुल के पास पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध लगा। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 21 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। गांव हयोड़ का रहने वाला आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर (27) के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के सरकाघाट तहसील के गांव हयोड़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.