जालंधर| जालंधर कैंट स्थित स्टेट पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अंतर-सदनीय वन-एक्ट प्ले प्रतियोगिता हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं पर आधारित कृष्ण लीलाएं मंचित कीं। प्रतियोगिता में साहिबजादा अजीत सिंह हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता हाउस के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्टेट पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व की धूम