Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 56 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 +0.00% Gold ₹/10g ₹137,474 -0.31% Silver ₹/kg ₹204,830 -0.40% Crude \$ 91.74 +0.48% ISTLive

सीजेएस पब्लिक स्कूल के दो छात्र पहले स्थान पर

जालंधर| 9वीं स्टेट मंसूरिया कुंग-फू चैंपियनशिप में सी.जे.एस. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय से कक्षा आठ के पवन कुमार और कक्षा सात के दिवांश खुराना ने अंडर-14, माइनस 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में तकनीकी दक्षता और अनुशासन नजर आया, जिससे उन्होंने अपने मुकाबलों में बढ़त बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।