Chandigarh 28°C AQI 71 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,904.10 -0.04% Sensex 76,481.90 -0.12% Bank Nifty 57,433.65 +0.46% USD-INR 94.49 -0.50% Gold ₹/10g ₹135,983 +1.40% Silver ₹/kg ₹201,201 +1.17% Crude \$ 91.65 +0.70% Hong Kong Women v India WomenISTLive

गुरुग्राम नगर-निगम को बम से उड़ाने की धमकी:अधिकारी-कर्मचारी दौड़कर निकले बाहर; पुलिस और बम स्क्वायड ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

गुरुग्राम में नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सनसनीखेज धमकी की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी दफ्तर से बाहर की तरफ दौड़े।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे नगर निगम परिसर को खाली करवाकर अपने नियंत्रण में ले लिया और हर कोने की सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस ईमेल में नगर निगम कार्यालय को दोपहर एक बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की खालिस्तानी धमकी दी गई। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री से बदला लेने सहित क्रिकेट स्टेडियम और पंजाब के कई पुलिस थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई। ईमेल भेजकर दी धमकी यह ईमेल आज सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर नगर निगम की अधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। इस ईमेल को खालिस्तानी नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरंख सिंह, रुकन शाहवाला, डॉ गुरनिवेर सिंह व खान रजदा द्वारा भेजा जाना ईमेल में लिखा है। ईमेल में धमकी दी गई कि आज दोपहर को IED ब्लास्ट किए जाने की बात कही गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना
इसके अलावा यह कहा गया है कि भगवंत मान बहुत अहंकार में है। इसमें 5 व 6 को भटिंडा में तथा 13 सितंबर को क्रिकेट वाले स्थान पर हमला किए जाने की बात कही गई है। 700 किसानों का बदला भाजपा से लिया जाएगा ईमेल में यह भी कहा गया है कि 700 किसानों का बदला भाजपा से लिया जाएगा। इसके अलावा भगवंत मान से खालिस्तान के गैंगस्टरों और झूठी पुलिस के मुकाबलों का बदला लिए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही अमृतसर इलाके के पुलिस स्टेशन घरोंडा के हमले सहित उत्तर प्रदेश के डीजीपी यादव और उनके रिश्तेदारों पर भी नजर होने की धमकी दी गई है। 13 सितंबर तक क्रिकेट खेलने के स्थान से बचने की धमकी ईमेल में कहा गया है कि 13 सितंबर तक क्रिकेट खेलने के स्थान पर बचना। किसी भी लावारिस आईफोन हाथ न लगाएं इसके कारण धमाका हो सकता है। इस धमकी भरी ईमेल के बाद संबंधित राज्यों की पुलिस को भी अलर्ट करने के साथ ही नगर निगम कार्यालय में सेनिटाइजेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है। अभी तक कुछ नहीं मिला
पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय की प्रत्येक मंजिल, पार्किंग क्षेत्र और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह किसी की शरारत या ‘हॉक्स कॉल’ होने की भी आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। पुलिस की साइबर सेल धमकी देने वाले माध्यम को ट्रेस करने में जुटी है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।