अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के महा अभिषेक से हुई। उत्सव में विद्यार्थियों ने जन्म लीला, दामोदर लीला और रास लीला पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रेसिडेंट बलबीर बजाज ने आयोजन की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी ।
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में मनाई जन्माष्टमी