Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 115 Nifty 23,897.70 +0.10% Sensex 76,515.43 +0.48% Bank Nifty 57,369.65 -0.02% USD-INR 94.49 +0.02% Gold ₹/10g ₹135,996 -1.39% Silver ₹/kg ₹202,775 -1.41% Crude \$ 91.48 +0.20% ISTLive

सीएम की रैली से पहले कर्मचारी नेता हिरासत लिए गए:बवानीखेड़ा पहुंचे नायब सिंह सैनी, 78 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास

भिवानी जिले के बवानीखेड़ा की अनाज मंडी में रविवार को विकास संकल्प जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने करीब 78 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है जिनमें से पांच मेडल भिवानी जिले के थे, उनके खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया। वहीं सीएम की सुरक्षा के मद्देजनर पुलिस ने अग्निशमन यूनियन के जिला प्रधान अजय शेओरान , नगर परिषद इकाई प्रधान जयहिंद पहलवान, राज्य उप सचिव पुरूषोत्तम दानव को थाने में बैठा लिया है। 25 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल का होगा शिलान्यास मुख्यमंत्री गांव प्रेमनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से बनने वाले 25 बिस्तरों के आयुर्वेदिक अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना पर 9 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा गांव नाथूवास से गुजरानी होते हुए बामला तक 3.20 किलोमीटर लंबी नई लिंक रोड का शिलान्यास किया जाएगा। इस पर करीब 1 करोड़ 58 लाख 59 हजार रुपए की लागत आएगी। स्कूल भवन और तहसील परिसर का उद्घाटन मुख्यमंत्री गांव गुजरानी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। इस पर 3 करोड़ 51 लाख 25 हजार रुपए खर्च हुए हैं। वहीं कलिंगा में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का भी उद्घाटन होगा, जिस पर 2 करोड़ 62 लाख 77 हजार रुपए की लागत आई है। खेड़ा में तहसील परिसर समेत कई परियोजनाएं सिवानी उपमंडल के गांव खेड़ा में तहसील कार्यालय परिसर, कैनाल रेस्ट हाउस और स्टाफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग का उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना पर 16 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा बवानीखेड़ा कस्बे की जलापूर्ति योजना के तहत स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने वाली परियोजना का भी उद्घाटन होगा। इस पर 29 करोड़ 89 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री गांव बलियाली में करीब 4 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे।

Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.