Chandigarh Daily 28°C Mainly clear AQI 48 Nifty 23,398.10 -0.34% Sensex 74,781.76 -0.16% Bank Nifty 56,606.55 +0.24% USD-INR 95.54 +0.00% Gold ₹/10g ₹134,386 -0.77% Silver ₹/kg ₹198,292 -0.97% Crude \$ 102.99 +2.94% ISTLive

मंडी में नदी में बहने से व्यक्ति की मौत:मछली पकड़ते समय हादसा होने की आशंका; SDM ने परिवार को दिए ₹25 हजार

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड (बरसाती नदी) में एक व्यक्ति का शव मिला। रविवार सुबह करीब 11:40 बजे स्थानीय लोगों ने खड्ड में शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। वह गांव थुनाडी, तहसील थुनाग के रहने वाले थे और धर्म सिंह के बेटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के हाथ में मछली पकड़ने का जाल था। शुरुआती जांच में आशंका है कि खड्ड में मछली पकड़ते समय उनका पैर फिसल गया होगा। इसके बाद वह तेज बहाव में बह गए। एसडीएम ने परिवार को दिए 25 हजार रुपए हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तुरंत राहत दी। एसडीएम थुनाग ने परिवार को 25 हजार रुपए की राहत राशि दी। प्रशासन इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.