नूरपुर पुलिस की CIA विंग ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई की है। टीम ने उलैहड़ियां में 260 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को CIA टीम डमटाल, इंदौरा और मिलवां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि NH-44 से उलैहड़ियां की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग से करीब 20 मीटर पीछे एक युवक अपनी मोटरसाइकिल में चिट्टा छिपाकर बैठा है। पारदर्शी पॉलीथिन में रखा संदिग्ध पदार्थ मिला इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची। वहां खड़ी काले रंग की Hero Splendor मोटरसाइकिल (PB-07R-6786) की तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल की डिक्की से एक पारदर्शी पॉलीथिन में रखा संदिग्ध पदार्थ मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर वजन करने पर यह 260 ग्राम निकला। आरोपी इंदौरा का रहने वाला आरोपी की पहचान संजू कुमार (19) के रूप में हुई है। वह तमौता, डाकघर उलैहड़ियां, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। इंदौरा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 21, 25 और 61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब चिट्टे के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और आरोपी के संपर्कों की जांच कर रही है।
- Next सफाईकर्मियों के समर्थन में पोस्ट डालने वाला इंस्पेक्टर सस्पेंड:करनाल में वाल्मीकि भवन का अध्यक्ष, नूंह में थी पोस्टिंग, अब सिरसा रहेगा मुख्यालय
- Previous Indian Railways Changes Train Timings: 8 Express Trains To Run On New Schedules From November
Recent Posts
- Tamil Nadu Finance Minister N. Marie Wilson receives charge sheet in assault case from Puducherry court
- National Child Rights Commission rescues over 3800 children from child labour
- Tamil Nadu Assembly: Ranipet TVK MLA demands non-existent tyre factory’s shutdown, draws criticism on social media
- Lebanon-Israel deal frees four prisoners as body search pact advances
- Social Media Diplomacy At Work: Defence Minister Rajnath Singh Hits Instagram, X With A Bang